Muhavare Ki Paribhasha, मुहावरे की परिभाषा और उदाहरण

आज हम जानेगे की Muhavare Ki Paribhasha, मुहावरे की परिभाषा उदाहरण सहित और मुहावरे का अर्थ आपको हम इसमें बताने वाले है.

आज हम यंहा पर आपको मुहावरे किसे कहते है | मुहावरे अलंकार क्या है | Definition Of muhavare In Hindi के बारे में बताने वाले है जो यह पढने के बाद आपको muhavare Ke Udaharan से जुडी जानकारी समझ जायेंगे.

मुहावरे का अर्थ –

मुहावरा शब्द एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है-बातचीत करना या उत्तर देना। मुहावरें वास्तव में एक पूर्ण वाक्य न होकर वाक्यांश होते। हैं।

ये किसी वाक्य में प्रयुक्त होकर ही वाक्य को रोचक और प्रभावशाली बनाते हैं।
हिंदी में मुहावरा को ‘वाग्धारा’ कहते है और अंग्रेजी में “Idioms” के नाम से जाना जाता है.

मुहावरे की परिभाषा
मुहावरे की परिभाषा

muhavare ki paribhasha, मुहावरे की परिभाषा-

मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है जिसका एक समझा हुआ, गैर-शाब्दिक अर्थ है। इसमें शब्द समूह जिनसे लक्षणाजन्य और कभी कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है मुहावरा कहलाते हैं।

ये शब्द समूह कई बार व्यंग्यात्मक भी हो सकते है जो बोलने वालों के एक समूह के लिए विशिष्ट होते हैं। 
मुहावरे किसी भाषा को जीवंत, रंगीन और सरस बना देती है। इनके प्रयोग से भाषा प्रभावशाली, गतिशील और रोचक बन जाती है।

मुहावरों के प्रकार –

अब हम आपको मुहावरों के निम्न प्रकार के बारे में बताने वाले है-

शुद्ध मुहावरे :-

शुद्ध मुहावरे वे हैं जिनका मूल अर्थ इस हद तक भुला दिया गया है कि अब वाक्यांश का अर्थ निर्धारित करने के लिए तार्किक रूप से विश्लेषण नहीं किया जा सकता है।

द्विपद मुहावरे:-

वे मुहावरे हैं जो दो तत्वों से बने होते हैं जो एक कथन बनाने के लिए एक साथ या विरोध में कार्य करते हैं।

व्यंजना:-

 व्यंजना वे शब्द हैं जिनका उपयोग बहुत अधिक नकारात्मक लगे बिना नकारात्मक चीज़ों के बारे में बात करने के लिए किया जाता है।

कहावतें:-

कहावतें वे हैं जो सार्वभौमिक सत्य या बुद्धिमान सलाह प्रदान करती हैं।

पूर्वसर्गीय मुहावरे:-

 वे मुहावरे हैं जिसमे गैर-शाब्दिक अर्थ पैदा करने के लिए पूर्वसर्गीय क्रियाओं के साथ-साथ एक क्रिया विशेषण या एक पूर्वसर्ग शामिल होता है। 

आंशिक मुहावरे:-

आंशिक मुहावरे में एक शाब्दिक भाग और एक गैर-शाब्दिक भाग होता है।

क्लिचेज़:-

एक शब्द या वाक्यांश जो इतना लोकप्रिय हो गया है कि इसे “अत्यधिक उपयोग” माना जाता है।
इसका उपयोग किसी पुरानी या अप्रामाणिक चीज़ का वर्णन करने के लिए भी किया जा सकता है।

मुहावरों की विशेषताएँ –

  • मुहावरों का वास्तविक स्वरुप कभी नहीं बदलता,-
    जैसे – ‘कमर कसना’ के ‘स्थान पर कमर को चुस्त कर लेना’ का प्रयोग नहीं किया जा सकता|
    मुहावरा का शब्दार्थ न लेकर उनका विलक्षण अर्थ-ग्रहण किया जाता है|
  • मुहावरों का अर्थ प्रसंग के अनुसार होता है|
  • मुहावरों का हिंदी के अधिकतर सम्बन्ध शारीर के भिन्न-भिन्न अंगो से है|
  • मुहावरा वाक्य के बाहर कभी नहीं जाता | जैसे – ‘आँखे खुलना’ इसमें कोई विशेष अर्थ प्रकट नहीं हुआ | इसके विपरीत कोई यह कहे कि कुछ ‘मनुष्य को ठोकर लगकर ही आँखे खुलती है’ इस वाक्य के अर्थ में लाक्षणिकता, लालित्य, चमत्कार इत्यादि उत्पन्न हो गया|
मुहावरों के उदाहरण

मुहावरों के उदाहरण और उनका प्रयोग-

अंग टूटना (थकन का दर्द) – इतना काम करना पड़ा कि आज अंग टूट रहे है|

अंगद का पैर होना- अति दुष्कर/असम्भव कार्य होना।
यह पहाड़ी कोई अंगद का पैर तो है नहीं, जिसे हटाकर रेल की पटरी न बिछाई जा सके।

अंगारों पर पैर रखना (जानबूझकर हानिकारक कार्य करना) – अपने बाप के अकेले बेटे हो इस तरह इस तरह अंगारों पर पैर मत रखो.

अँगूठा चूसना- बड़े होकर भी बच्चों की तरह नासमझी की बात करना।
कभी तो समझदारी की बात किया करो, कब तक अंगूठा चूसते रहोगे?

अंगारों पर लौटना (दुःख सहना) – वह उसकी तरक्की देखते ही अंगारों पर लौटने लगा| मै जीवन भर अंगारों पर लौटता रहा हूँ|

अन्धे के आगे रोना- निष्ठुर के आगे अपना दुःखड़ा रोना
जिस व्यक्ति ने पैसों के लिए अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया, उससे सहायता माँगना तो अन्धे के आगे रोना जैसा व्यर्थ है।

अँगूठा दिखाना (समय पर धोखा देना) – अपना काम तो निकल लिया लेकिन जब मुझे जरुरत पड़ी तब मुझे अँगूठा दिखा दिया|

अँगारे बरसना—अत्यधिक गर्मी पड़ना।
जून मास की दोपहरी में अंगारे बरसते प्रतीत होते हैं। अंगारों पर पैर रखना-कठिन कार्य करना।

अंग-अंग फूले न समाना- अत्यधिक प्रसन्न होना
राम के अभिषेक की बात सुनकर कौशल्या का अंग-अंग फूले नहीं समाया।

अँचरा पसारना (माँगना, याचना करना) – हे देवी मै अपने बीमार बेटे के लिए अँचरा पसरती हूँ| उसे भला कर दो माँ|

muhavara ka udaharan or inke arth-

  • अपने पाँव में कुल्हाड़ी मारना- अपने अहित का काम स्वयं करना।
  • कलेजे पर पत्थर रखना-धैर्य धारण करना।
  • आकाश-पाताल एक करना-अत्यधिक प्रयत्न अथवा परिश्रम करना।
  • कागज काला करना-व्यर्थ ही कुछ लिखना।
  • आग में घी डालना-क्रोध अथवा झगड़े को और अधिक भड़का देना।
  • कागजी घोड़े दौड़ाना-कोरी कागजी कार्यवाही करना।
  • आठ-आठ आँसू बहाना-बहुत अधिक रोना।
  • कसाई के खूटे से बाँधना-निर्दयी व्यक्ति को सौंपना।
  • ढोल की पोल/ढोल के भीतर पोल—बाहरी दिखावे के पीछे छिपा खोखलापन।
  • आसमान पर थूकना-सच्चरित्र व्यक्ति पर कलंक लगाने का प्रयास करना।
  • कुएँ में भाँग पड़ना-सम्पूर्ण समूह परिवार. का दूषित प्रवृत्ति का होना।
  • ढिंढोरा पीटना-बात का खुलेआम प्रचार करना।
  • आस्तीन का साँप-कपटी मित्र।
  • घाव पर नमक छिड़कना-दु:खी व्यक्ति के हृदय को और दुःख पहुँचाना।
  • उड़ती चिड़िया पहचानना-दूर से भाँप लेना।
  • कुएँ में बाँस डालना-बहुत तलाश करना।
  • उड़ती चिड़िया के पंख गिनना-कार्य-व्यापार को देखकर व्यक्तित्व को जान लेना।
  • चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना-घबराहट आदि के कारण चेहरे का रंग उड़ जाना।
  • ओखली में सिर देना-जान-बूझकर अपने को मुसीबत में डालना।
  • घाट-घाट का पानी पीना–अनेक स्थलों का अच्छा-बुरा अनुभव प्राप्त करना/चालाक होना।
  • कंगाली में आटा गीला होना–विपत्ति में और विपत्ति आना।
  • चोर की दाढ़ी में तिनका वास्तविक अपराधी का बिना पूछे बोल उठना।

यह भी पढ़े –

संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहितउपसर्ग की परिभाषा उदाहरण सहित
लिंग की परिभाषा उदाहरण सहितसर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
संधि की परिभाषा उदाहरण सहितसमास की परिभाषा उदाहरण सहित
क्रिया की परिभाषा उदाहरण सहितविशेषण की परिभाषा उदाहरण सहित
कारक की परिभाषा उदाहरण सहितसार्वनामिक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण

निकर्ष-

जैसा की आज हमने आपको muhavare ki paribhasha, मुहावरे की परिभाषा, मुहावरों के उदाहरण, मुहावरों के प्रकार जानकारी के बारे में आपको बताया है.

इसकी सारी प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताई है उसे आप फोलो करते जाओ निश्चित ही आपकी समस्या का समाधान होगा.

यदि फिर भी कोई संदेह रह जाता है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते और पूछ सकते की केसे क्या करना है.

में निश्चित ही आपकी पूरी समस्या का समाधान निकालूँगा और आपको हमारा द्वारा प्रदान की गयी जानकरी आपको अच्छी लगी होतो फिर आपको इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है.

यदि हमारे द्वारा प्रदान की सुचना और प्रक्रिया से लाभ हुआ होतो हमारे BLOG पर फिर से VISIT करे.

Leave a Comment